Author: Daily Pinch

रायपुर। मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी धार्मिक आयोजन इस्लामिक परंपराओं, कुरान, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया समितियों, उर्स कमेटियों और…

Read More

डेस्क। फ्रिज और फ्रीजर का सही ढंग से काम करना बहुत जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है, जिससे बर्फ की ट्रे या अन्य जरूरी सामान निकालना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट कर देते हैं, लेकिन इससे फ्रिज के आसपास पानी बहने लगता है और सफाई की परेशानी बढ़ जाती है। यह समस्या अधिकांश घरों में आम है और लोगों को परेशान करती है। फ्रीजर में बर्फ जमने की मुख्य वजह है लगातार उच्च तापमान पर फ्रीजर का काम करना और फ्रिज के ढक्कन को बार-बार…

Read More

कलकत्ता। ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी की नियुक्ति पर ममता बनर्जी की टीएमसी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। रितब्रता बनर्जी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। अगली सुनवाई 16 जून को होगी। ममता बनर्जी की पार्टी में हर दिन विकेट गिरने का दौर जारी है। 60 विधायकों ने अलग गुट बनाकर पार्टी पर दावा ठोक दिया है। वहीं 20 लोकसभा सांसद भी बागी होकर अलग गुट बना चुके हैं। जबकि 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया है। अब रितब्रता…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS)के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2:25 बजे मिली। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग की गंभीरता को…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राणा ने गुरुवार देर रात दिल्ली के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जर्मनी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर एक विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है। नियमों की अनदेखी और विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन स्वामियों से 5.50 लाख रुपए का समन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया गया है। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। स्लीपर बसों पर…

Read More

लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2111 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान को टेकऑफ से पहले रोक लिया और उसकी गहन जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली के लिए निर्धारित थी। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में सुरक्षा से जुड़ा संभावित खतरा सामने आया, जिसके बाद स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां…

Read More

सुकमा। सुकमा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला पंचायत सुकमा (छत्तीसगढ़) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) के रिक्त 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देते हुए केवल सुकमा जिले के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सेवा और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 को सायं 5ः30 बजे तक…

Read More

रायपुर। खाद्य विभाग ने आधा दर्जन खाद्य अधिकारियों के तबादले किए हैं। आज शाम जारी आदेशानुसार आशीष चतुर्वेदी जशपुर से महासमुंद,अरूण मेश्राम राजनांदगांव से जशपुर, शिवेंद्र कामठे सरगुजा से संचालनालय, देवेन्द्र बग्गा एएफ‌ओ संचालनालय से प्रभारी खाद्य अधिकारी केसीजी ,जतिन देवांगन एएफ‌ओ एमसीबी से बस्तर,सुरेश साहू दुर्ग से दंतेवाड़ा भेजा गया है।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की जानकारी देंगे। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, प्रक्रियाएं हुईं और अधिक सरल व पारदर्शी। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर। मुख्यमंत्री निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। नई उद्योग नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों से राज्य को लगातार बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। हैदराबाद में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ होगी चर्चा, निवेश की संभावनाओं…

Read More