Author: Daily Pinch

रायपुर। घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सरोरा के मजदूर नगर में प्रकाश साहू पत्नी के साथ पिछले तीन साल से अपनी सुसराल में रहता है। इसे लेकर साला गिरधर गोपाल साहू नाराज रहता था। वह आएदिन शराब पीकर प्रकाश और उसकी पत्नी राधिका से गाली-गलौज करता था। बुधवार की रात भी गिरधर गाली दे रहा था। इससे नाराज होकर प्रकाश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे मौके…

Read More

महासमुंद। महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। यहां चपटे में आने से बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं…

Read More

तिरुवनंतपुरम। केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, केरल में एक लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी। केरल में पद संभालने वाले आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री 2011 में ओमन चांडी थे। फिलहाल, तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व यहां मंत्रिमंडल की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहा है, जिसमें प्रत्येक सहयोगी दल से…

Read More

नई दिल्ली । NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा की तारीख का ऑफिशियल घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने जानकारी दी है कि NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की है। NTA ने साफ किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए नया प्रश्नपत्र तैयार किया जा रहा है। इस बार पेपर सेटिंग की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा गोपनीय और बहुस्तरीय बनाया…

Read More

Today Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा मेष राशि में मंगल के साथ युति बना रहे हैं, जिससे ‘लक्ष्मी योग’ का निर्माण हो रहा है। यह संयोग आर्थिक दृष्टिकोण से कई राशियों के लिए अत्यंत फलदायी साबित होने वाला है। विशेष रूप से मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है, जहां उन्हें पुराने निवेशों से लाभ और करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल संकेत हैं। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन दुविधाओं के अंत का है। किसी अनुभवी व्यक्ति या बड़े-बुजुर्ग की सलाह से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ने की संभावना है। ईंधन के दाम बढ़ने के बाद परिवहन खर्च और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है। नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हुए। पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं। पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रायपुर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने…

Read More

रायपुर। रायपुर में आज शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। सुबह ठीक 7:45 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी…

Read More

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ गहन जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी घटनास्थल पहुंचे और टीम को सख्त निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक…

Read More

उत्तर प्रदेश। प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 26 जिलों में खराब मौसम से 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 लोग घायल बताए गए हैं। इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। सबसे ज्यादा जनहानि प्रयागराज में दर्ज की गई, जहां 21 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मिर्जापुर में 19, भदोही में 16 और फतेहपुर में 11 लोगों की जान गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के ऑयल डिपो को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाद्य सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित हैं। राज्य में पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर तथा डीजल का 84,654 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है। वहीं पेट्रोल की दैनिक आवश्यकता 3,635 किलोलीटर तथा…

Read More