Author: Daily Pinch
नमाज के लिए खड़ा हुआ को-पायलट, 4 मिनट बाद कुल्हाड़ी से किया हमला; कैप्टन स्मित मछार ने ऐसे बचाई 180 यात्रियों की जान
30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में हुई घटना को लेकर कैप्टन स्मित मछार ने अब पूरा घटनाक्रम बताया है. दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने नमाज पढ़ने के लिए खड़े होने की बात कही थी. कैप्टन के अनुसार उस समय उन्हें किसी तरह के खतरे का अंदाजा नहीं था और फ्लाइट का संचालन सामान्य तरीके से चल रहा था. स्मित मछार ने बताया कि को-पायलट के नमाज पढ़ने के दौरान उन्होंने उसके सम्मान का ध्यान रखा और पीछे मुड़कर नहीं देखा. करीब 3 से 4 मिनट बाद अचानक को-पायलट ने उन पर…
एक कचौड़ी, दो समोसा… नारे पर शिवराज सिंह चौहान ने उठाया बड़ा सवाल, बोले- बेटियों को आखिर ऐसे बोलने की जरूरत क्यों पड़ी?
महिलाओं के प्रदर्शन का नारा बना चर्चा का विषय महिलाओं के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे है. एक तरफ लोग इस पर मीम्स बनाकर इसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है, तो दूसरी ओर नारे के पीछे छिपे सामाजिक संदेश को लेकर भी बहस चल रही है. इसी बीच एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नारे को केवल मजाक के तौर पर लेने के बजाय समाज के लिए सोचने का…
यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग के आरोप पर गरमाई सियासत, कृषि मंत्री नेताम बोले- कांग्रेस की नाव में इतने छेद कि एक बंद करो तो दूसरा खुल जाता है
नेताम ने कांग्रेस के भीतर ही चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित फर्जी ID के जरिए वोट डलवाने के आरोपों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर पलटवार किया. नेताम का तंज- कांग्रेस की नाव में इतने छेद हो गए है अंबिकापुर में बातचीत के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस लगातार दूसरे दलों पर वोट चोरी जैसे आरोप लगाती रही है, लेकिन अब उसके अपने संगठन के चुनाव में ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव में इतने छेद हो चुके है…
धामनोद में BJP के दो बड़े नेताओं के बीच आर-पार की लड़ाई, विधायक ने केंद्रीय राज्य मंत्री के घर के सामने भूख हड़ताल का किया ऐलान
धार जिले के धामनोद में भाजपा के भीतर ही सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है. मामला इतना बढ़ गया है कि धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने अपनी ही पार्टी की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है. विधायक ने 9 अक्टूबर 2026 से आंदोलन शुरू करने की बात कही है. विवाद धामनोद नगर परिषद की CMO माया मंडलोई की कार्यप्रणाली और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों से जुड़ा है. CMO को लेकर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप कालू सिंह ठाकुर का आरोप है कि…
सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग की फीस 67% बढ़ी, जानें कैसे पहचानें असली सोना
सोने की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए हॉलमार्किंग से जुड़ा अहम बदलाव हुआ है। गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग फीस 45 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति आर्टिकल कर दी गई है। यानी फीस में करीब 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव के बाद ज्वेलरी कारोबार से जुड़े संगठन ने नकली हॉलमार्क के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है।ग्राहकों के लिए अब केवल हॉलमार्क देखकर ज्वेलरी खरीदना पर्याप्त नहीं होगा। सोने की शुद्धता की जांच के लिए HUID नंबर को भी वेरिफाई करना जरूरी है। हॉलमार्किंग महंगी होने के बाद क्यों बढ़ी चिंता ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी…
पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कुछ जगह महंगा हुआ ईंधन, जानें आपके शहर में पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट
रविवार 4 अक्टूबर 2026 : वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है। हालांकि, निजी कंपनी के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है, इसलिए वाहन मालिकों के लिए आज के रेट जानना जरूरी है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपए लीटर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.20 रुपए प्रति…
पंचांग : आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है. 4 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्ठमी दिन : रविवार तिथि : कृष्ण पक्ष अष्ठमी योग : परिध नक्षत्र : पुनर्वसु करण : कौलव चंद्र राशि : मिथुन सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:15:00 AM…
रविवार का दिन किसके लिए रहेगा खास? इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें आज का राशिफल
मेष- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. आज किसी से वाद-विवाद में ना उतरें. स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मान-सम्मान बनाएं रखें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी का सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है. वृषभ- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में…
लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त का इंतजार, तारीख पर अभी सस्पेंस…पैसा पाने से पहले जरूर जांच लें ये जरूरी जानकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को अब अगली किस्त का इंतजार है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने आर्थिक सहायता की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। अब 41वीं किस्त को लेकर लाभार्थियों के बीच तारीख जानने की उत्सुकता है। हालांकि, फिलहाल सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर 41वीं किस्त की निश्चित तारीख की घोषणा दिखाई नहीं दे रही है। 41वीं किस्त कब आएगी? लाडली बहना योजना के आधिकारिक FAQ में शुरुआती व्यवस्था के तहत हर महीने की 10 तारीख को राशि ट्रांसफर किए जाने का उल्लेख है।…
MP फर्जी पासपोर्ट केस में नया नाम सामने आया, रायसेन से राहुल प्रकाश उर्फ नृत्या भंते हिरासत में; थाईलैंड-म्यांमार यात्रा से भी जुड़े तार
भोपाल। मध्य प्रदेश में फर्जी भारतीय पासपोर्ट तैयार कराने वाले नेटवर्क की जांच के बीच रायसेन से राहुल प्रकाश उर्फ नृत्या भंते को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वह मूल रूप से भिंड का रहने वाला बताया जा रहा है और पूर्व में बहुजन संघर्ष दल का प्रदेश महासचिव रह चुका है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक एसटीएफ की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पहचान बदलकर मठ में रहने की जानकारी जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, राहुल प्रकाश ने करीब तीन साल पहले अपनी पहचान बदलकर नृत्या भंते के नाम से…
