Author: Daily Pinch
Bihar MLC Election: 8 सीटों पर NDA ने तेज की तैयारी, नीतीश कुमार ने नेताओं को दिया समन्वय का मंत्र…23 अक्टूबर को मतदान
बिहार : पटना में बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक और स्नातक सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए और विपक्षी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में संगठन को सक्रिय करने में जुटे हैं। इसी बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 23…
बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा रही खराब, 7 साल में सबसे प्रदूषित रहा मॉनसून…PM10 ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली : मॉनसून के दौरान बारिश भले ही सामान्य से ज्यादा हुई, लेकिन हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, जुलाई से सितंबर के बीच इस साल दिल्ली का औसत AQI 105 दर्ज किया गया, जो 2019 के बाद इस अवधि का सबसे अधिक स्तर है। इस दौरान PM10 का औसत स्तर भी 108 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा।’सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ यानी CREA के डेटा के विश्लेषण से सामने आया है कि मॉनसून के दौरान धूल और मोटे कण दिल्ली की हवा में प्रदूषण के प्रमुख कारणों में…
मोनालिसा की जन्मतिथि विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नगर पालिका का आदेश रद्द…2008 या 2009 की उम्र पर अभी फैसला नहीं
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चित हुईं मोनालिसा भोसले की जन्मतिथि को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने महेश्वर नगर पालिका द्वारा 31 मार्च को जन्मतिथि में किए गए बदलाव के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति की जन्मतिथि में बदलाव करने से पहले संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाना जरूरी है।हालांकि, कोर्ट ने अभी यह तय नहीं किया है कि मोनालिसा की वास्तविक जन्मतिथि 2008 है या 2009। अदालत ने नगर पालिका को मामले…
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आगरा से पकड़ा गया वरुण कुमार…दिल्ली भागने की फिराक में था
भोपाल : रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद से फरार चल रहे संदिग्ध वरुण कुमार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह आगरा से दिल्ली जाने की कोशिश में था। गिरफ्तारी के बाद उसे भोपाल लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। मामले में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। CCTV फुटेज से मिला था अहम सुराग पुलिस की शुरुआती जांच में राकेश अग्रवाल के घर पर काम करने वाले वरुण…
घायल होने के बाद भी नहीं मानी हार, 174 यात्रियों को बचाने वाले भारतीय पायलट की PM मोदी ने की तारीफ; जानिए कौन हैं स्मित मच्छार
Indian Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई हिंसक घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार चर्चा में हैं। उड़ान के दौरान उनके ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की…
Israel Pilot Security: हवा में पायलट पर चाकू से हमला, 14 हजार फीट नीचे आया विमान; भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान, अब इजरायल में सुरक्षा जांच सख्त
दुबई : तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक घटना हो गई। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आया और करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई खो दी। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू किया, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।घटना के बाद इजरायली अधिकारियों ने देश में आने और जाने वाली उड़ानों के…
डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया विंडफॉल टैक्स, आज से लागू होंगी नई दरें…जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या होगा असर
केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। सरकार के इस फैसले से निर्यात करने वाली कंपनियों पर लगने वाला शुल्क कम होगा, हालांकि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। डीजल और ATF पर कितना घटा टैक्स नई व्यवस्था के तहत डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी निर्यात शुल्क में 4 रुपये प्रति लीटर की कमी…
सोना-चांदी के भाव में फिर आया जोरदार उछाल, सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा…जानें आज का ताजा भाव और आगे का रुख
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक और तेज हो गई है। त्योहारों और शादी के सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी के बीच दोनों कीमती धातुओं की वायदा कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि चांदी के भाव में भी बड़ी बढ़त दर्ज की गई। सोना 1,50,000 रुपये के पार, एक दिन में 1,288 रुपये महंगा बुधवार के कारोबार में सोने की कीमत में 1,288 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया। इस तेजी के साथ दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का…
पंचांग : आज 01 अक्टूबर, 2026 गुरुवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. 1 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी दिन : गुरुवार तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी योग : सिद्धि नक्षत्र : कृतिका करण : तैतिल चंद्र राशि : वृषभ सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:14:00 AM सूर्यास्त : 06:07:00 PM चंद्रोदय : 09:23 PM चंद्रास्त : 10:55…
मेष- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभल रहें. किसी को धन देते समय सावधान रहें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में बदले, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या परिजनों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें. आज का दिन मध्यम रहेगा. वृषभ- चंद्रमा आज 01 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन शुभदायक होगा. रचनात्मक और कलात्मक…
