Author: Daily Pinch

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 11 अगस्त को होगी अगली सुनवाई मामले की सुनवाई जस्टिस बीपी शर्मा की एकल पीठ ने की। अदालत ने प्रथम दृष्टया याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। नियमों का पालन…

Read More

बांग्लादेश :  पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त को अपने देश के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने वाली हैं। सत्ता से हटने के बाद भारत में रह रहीं शेख हसीना का यह संबोधन खासा चर्चा में है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ की ओर से किया जा रहा है। उनके इस संबोधन पर बांग्लादेश समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर बनी हुई है। भारत सरकार ने आयोजन से बनाई दूरी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम एक निजी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है…

Read More

Jasprit Bumrah:  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। हालांकि मैदान से दूर रहने के बावजूद बुमराह कमाई और लोकप्रियता के मामले में देश के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बुमराह मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह की कुल अनुमानित संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये है। उनकी आय के प्रमुख स्रोत बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध, आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस और विभिन्न…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी तस्वीरों और पहचान का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर बनाए जा रहे डीपफेक कंटेंट को लेकर कड़ा विरोध जताया है। अभिनेत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए साफ कर दिया है कि अगर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल जारी रहा तो वह कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी। मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा कि किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर, चेहरा या पहचान का इस्तेमाल करना गलत और गैरकानूनी है। उन्होंने डीपफेक वीडियो और तस्वीरें बनाने…

Read More

लाइफ स्टाइल। सावन का महीना शुरू होते ही तीज जैसे त्योहारों की रौनक बढ़ने लगती है। महिलाएं इस खास मौके के लिए साड़ी, गहने, मेहंदी और मेकअप की तैयारी में जुट जाती हैं। हर कोई चाहता है कि त्योहार के दिन चेहरा साफ, ताजा और चमकदार नजर आए। इसके लिए बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई बार घर में मौजूद साधारण चीजें भी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकती हैं। चावल का आटा, कच्चा दूध और शहद से तैयार फेस पैक ऐसा ही एक घरेलू विकल्प है, जो त्वचा को फ्रेश…

Read More

नई दिल्ली। सिरदर्द आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। बड़ी संख्या में लोग सिर में भारीपन, दर्द या आंखों के आसपास परेशानी महसूस करते हैं। कभी-कभार होने वाला सिरदर्द सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार या रोजाना होने लगे तो इसके कारणों पर ध्यान देना जरूरी है। कई बार सिरदर्द के पीछे कोई बड़ी बीमारी नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं। जीवनशैली में छोटे बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। हर सिरदर्द का अनुभव अलग हो सकता है सिरदर्द हर…

Read More

भारत : सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2019 से अब तक 36 अलग-अलग देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। इनमें आतंकवादी, गैंगस्टर, आर्थिक अपराधी, नार्कोटिक्स मामलों के आरोपी, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों में वांछित लोग शामिल हैं।गृह मंत्रालय ने बताया कि भगोड़ों को वापस लाने का अभियान आतंकवाद, प्रो-खालिस्तान चरमपंथ, गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क, ड्रग तस्करी, साइबर अपराध और नकली मुद्रा जैसे मामलों तक फैला हुआ है। तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण बना बड़ी उपलब्धि मंत्रालय के अनुसार, तहव्वुर हुसैन…

Read More

बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक डॉ. यशवंतराव डीवाई पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. पाटिल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा दुख जताया।नेताओं ने उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। पीएम मोदी ने परोपकार और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया याद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया…

Read More

बौद्ध धर्म की आस्था और इतिहास से जुड़ी पवित्र नगरी सारनाथ को अब वैश्विक पहचान मिल गई है। यूनेस्को ने 25 जुलाई को सारनाथ को भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है।केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे देश और विशेष रूप से वाराणसी के लोगों के लिए गर्व का क्षण बताया है। यूनेस्को की सूची में शामिल हुआ सारनाथ का नाम दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित यूनेस्को विश्व धरोहर समिति की 48वीं बैठक में सारनाथ को विश्व…

Read More

नई दिल्ली। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। एक तृतीय-पक्ष मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना में सरकार द्वारा लगाए गए प्रत्येक 1 रुपये के बदले कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2.30 रुपये का शुद्ध मूल्यवर्धन हुआ है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में यह जानकारी दी। यह मूल्यांकन बेंगलुरु स्थित सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान (आईएसईसी) ने किया है। ब्याज का बोझ घटाने में मिली बड़ी राहत रिपोर्ट के मुताबिक, संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना ने किसानों पर कर्ज के ब्याज का भार कम करने में…

Read More