Author: Daily Pinch
पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत का खास संदेश, बताया कैसे आत्मविकास से मजबूत होती है राष्ट्र निर्माण की भावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए आत्मविकास, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का आंतरिक विकास उसके भीतर समर्पण और समाज के लिए योगदान देने की भावना को मजबूत करता है। पीएम मोदी ने लिखा, आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। इसी प्रेरणा से आज देश की युवा शक्ति हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। श्लोक के माध्यम से समझाया आत्मउत्थान का महत्व प्रधानमंत्री ने जो…
आरटीआई से नहीं मिल सकेगी हर निजी जानकारी! हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिए कब नहीं देना होगा जवाब
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की सीमा और व्यक्तिगत निजता को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि किसी व्यक्ति से जुड़ी निजी जानकारी, जैसे विवाह पंजीयन आवेदन, जन्मतिथि, पहचान पत्र या अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज, सामान्य परिस्थितियों में किसी तीसरे पक्ष को आरटीआई के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। केवल तब ही ऐसी जानकारी दी जा सकती है, जब उससे जुड़ा कोई व्यापक जनहित स्पष्ट रूप से सामने आता हो। दोनों याचिकाएं अदालत ने की खारिज न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकल पीठ ने इस आधार पर दायर दोनों याचिकाओं को…
अब इस तरह का पनीर बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जेल और भारी जुर्माने का भी प्रावधान
महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर यानी नॉन-डेयरी पनीर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के बाद ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। पूरी सप्लाई चेन पर लागू होगा प्रतिबंध 30 जुलाई को खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में एनालॉग पनीर के निर्माण, प्रोसेसिंग, पैकिंग, स्टोरेज, परिवहन, थोक और खुदरा बिक्री के साथ-साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लागू कर दी गई है। यानी…
अब इलाज के खर्च की नहीं होगी चिंता! हजारों होमगार्ड जवानों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश : सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। नई व्यवस्था के तहत पात्र होमगार्ड जवानों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में आर्थिक बोझ कम हो सके। योजना के लिए 35.5 करोड़ रुपये का बजट सरकार ने इस स्वास्थ्य सुविधा को लागू करने के लिए 35.5 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि के जरिए बड़ी संख्या में होमगार्ड स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का…
गुटखे को लेकर शुरू हुई बहस ने लिया खौफनाक मोड़! छुट्टी पर आए जवान के एक कदम से गांव में मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश : ग्रेटर नोएडा में एक मामूली कहासुनी अचानक हिंसक वारदात में बदल गई। सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में गुटखा देने में कथित देरी को लेकर हुए विवाद के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक हवलदार पर दुकानदार को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी हवलदार को हिरासत में ले लिया।…
उत्तराखंड : सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को सभी प्रमुख पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना लागू होने पर मरीजों को कई जरूरी जांचों के लिए निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इन जांचों का मिल सकता है मुफ्त लाभ सरकार की प्रस्तावित व्यवस्था में खून और मूत्र की जांच के साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई तथा अन्य आवश्यक डायग्नोस्टिक जांचों को भी शामिल किए जाने की…
महाभारत से जुड़े इन स्थलों को मिलेगी नई पहचान…दो राज्यों की बड़ी तैयारी बदल सकती है धार्मिक पर्यटन की तस्वीर
महाभारत : धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से उत्तराखंड और राजस्थान की सरकारें महाभारत सर्किट के विस्तार पर मिलकर काम करने की तैयारी कर रही हैं। इसी सिलसिले में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। बैठक में महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण, विकास और उन्हें एक साझा पर्यटन नेटवर्क से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। महाभारत से जुड़े स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप बैठक के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि महाभारत काल में पांडवों ने वनवास और…
पंचांग : आज 05 अगस्त, 2026 बुधवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. 5 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी योग : शूल नक्षत्र : अश्विनी करण : विष्टि चंद्र राशि : मेष सूर्य राशि : कर्क…
राशिफल : बुधवार का दिन बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए किन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
मेष- 05 अगस्त, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. स्फूर्ति और ताजगीपूर्ण सुबह से दिन की शुरुआत करेंगे. घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आने से खुशी का माहौल रहेगा. उनकी तरफ से मिले उपहारों से आपको खुशी होगी. आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है. यात्रा की तैयारी रखें. नए काम शुरू कर सकते हैं. उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा. आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे. आने वाले त्योहार को देखते हुए किसी शॉपिंग का मन बना सकते हैं. वृषभ- 05 अगस्त, 2026 बुधवार को मेष राशि…
एक ही प्रॉपर्टी के नाम पर रचा गया 3 करोड़ का खेल, फर्जी दस्तावेजों की परतें खुलते ही मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी में करोड़ों रुपये के प्रॉपर्टी लोन घोटाले का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित उसके कार्यालय से हिरासत में लिया गया। पुलिस का आरोप है कि उसने जाली दस्तावेजों और फर्जी पहचान का सहारा लेकर करीब 3 करोड़ रुपये का हाउसिंग लोन हासिल करने की साजिश रची थी। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच इस मामले की जांच प्रोटियम फाइनेंस लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि लवलीन मनचंदा की शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में बताया गया…
