Author: Daily Pinch
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज शाम मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलुस निकल चूका है। इसके लिए आज शाम से लेकर रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की जानकारी जरूर लें और जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं। ये मार्ग रहेंगे बंद मोहर्रम के अवसर पर राजधानी में निकलने वाले ताजियों के कारण पुलिस…
धमतरी। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कपालफोडी में 7 साल के 2 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बच्चियों के घर से 300 मीटर दूर स्थित गांव के ही तालाब में हुई। शुक्रवार सुबह 9 बजे खुशबू साहू और उसकी चचेरी बहन गीतिका साहू गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थी। दोपहर करीब 10 बजे घाट में बच्चो के कपड़े देख ग्रामीणों को संशय हुआ। ग्रामीण तत्काल तालाब में उतरे और खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चियां आसपास ही डूबी थी। तत्काल इन्हें अस्पताल लेकर गए,जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना से पूरे…
सक्ती। सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नारायणपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना ओरछा क्षेत्र के टेकला जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया गया, जबकि थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपए नकद बरामद कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हथियारों के साथ-साथ उनके आर्थिक तंत्र पर भी बड़ा प्रहार किया है। जंगलों में छिपाए हथियार बरामद विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए इन अभियानों में सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपाए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी स्थापित करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आबकारी विभाग अब इच्छुक निवेशकों और होटल संचालकों को लाइसेंस जारी कर सकेगा। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थानीय स्तर पर तैयार की जाने वाली क्राफ्ट बीयर का उत्पादन और बिक्री शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। क्या होती है माइक्रो ब्रुअरी? माइक्रो ब्रुअरी ऐसी इकाई होती है, जहां सीमित मात्रा में ताजी बीयर तैयार की जाती है। यह बीयर बड़े कारखानों में बनने वाली बीयर…
Today Horoscope: आज के सितारे किसके पक्ष में, किसकी बढ़ेगी चुनौती?12 राशियों का राशिफल
Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, नौकरी और व्यापार में प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहकों से लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों…
विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर सिरपुर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना संबंधी अंतर्विभागीय समिति की द्वितीय बैठक में सिरपुर के समग्र विकास, पर्यटन अधोसंरचना के विस्तार और विश्वस्तरीय विरासत गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जिला प्रशासन महासमुंद, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, वन विभाग सहित विभिन्न…
Mirzapur The Movie का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म
मुंबई। फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर का जल्द ही फिल्म आने वाला है, जिसका नाम ’मिर्जापुर: द मूवी'(Mirzapur: The Movie) रखा गया है. वहीं, अब इसके फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है। बता दें कि पहली बार, मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया ओटीटी से थिएटर्स का रुख कर रही है, जो अपने सिग्नेचर इंटेंसिटी, दमदार स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने के साथ सिनेमाघरों में आ रही है. साल 2018 में सीजन 1…
ओडिशा में सर्पदंश का अनोखा मामला, सांप ने डसा तो महिला ने उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचाया
ओडिशा। ओडिशा के मलकानगिरी जिले से सर्पदंश का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमतौर पर सांप के काटते ही लोग घबरा जाते हैं और किसी तरह अस्पताल पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां एक महिला ने न सिर्फ धैर्य बनाए रखा, बल्कि अपनी सूझबूझ और साहस का ऐसा परिचय दिया कि डॉक्टर भी उसकी हिम्मत की तारीफ करने लगे। महिला ने जिस जहरीले सांप ने उसे डसा था, उसे प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और उसी के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गई। यह घटना मलकानगिरी जिले के माथिली…
अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
रायपुर। सरगुजा संभाग एवं उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के संचालन को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए जनहितैषी कदम बताया है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस उत्तर छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा के रूप में कार्य करती है। दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, चिकित्सा एवं अन्य…
