Author: Daily Pinch
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 5 जिलों में नए नशामुक्ति केन्द्र खुलेंगे,
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान (भारत माता वाहिनी योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार ने की। बैठक में समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री रणवीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य में संचालित शराब व्यसन मुक्ति अभियान की प्रगति, नशापीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास, नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन तथा भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 23 तारीख को होगी। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लाए जाने विधेयकों पर चर्चा होगी। विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिन के सत्र में अनुपूरक, और कई विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा खाद-बीज की उपलब्धता आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नैला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने पारिवारिक कलह से व्यथित होकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर तीनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कीटनाशक जहर का सेवन माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नैला पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग…
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी और भतीजी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वीभत्स घटना मंगलवार शाम की है। प्रार्थी…
कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों से गलत भुगतान की रिकवरी अवैध, 19 साल पुराने भुगतान की रिकवरी का आदेश निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी शासकीय कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद, उसके आश्रित परिवार से वेतन विसंगति या गलत वेतन निर्धारण के नाम पर वसूली करना पूरी तरह से अवैध और मनमाना है। जस्टिस बीडी गुरु की एकल पीठ ने राजस्व विभाग द्वारा दिवंगत तृतीय श्रेणी कर्मचारी की विधवा से 12 लाख 19 हजार 278 रुपए वसूलने के तहसीलदार के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने इसे कानूनी और प्राकृतिक न्याय के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम से कई लोगों से ऑनलाइन ठगी हो गई है। अध्यक्ष के नाम से वाटस्ऐप मैसेज भेजकर अलग-अलग लोगों से 13 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिया गया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके वाट्सऐप को ऑपरेट करने लगे। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन के कॉन्टेक्ट लिस्ट में जितने भी नंबर थे, उनमें वाट्सऐप मैसेज भेजा। इसमें अस्पताल की इमरजेंसी बताकर किसी से…
राजधानी की लाइफलाइन बनेगा गजराजबंध, महापौर और अधिकारियों को विशेष योजना बनाने के दिए निर्देश
रायपुर। शहर में पानी की दिक्कत के बीच 230 एकड़ में फैले गजराजबंध तालाब को एक बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से बिना इस्तेमाल के इस तालाब को लेकर अब राज्यपाल रमेन डेका ने महापौर मीनल चौबे को इसे खारून के बाद शहर की नई लाइफलाइन बनाने का सुझाव दिया है। बुधवार को महापौर व निगम अधिकारी राज्यपाल के बुलावे पर मुलाकात करने पहुंचे थे, जिसके बाद राज्यपाल ने गजराजबंध सहित अन्य तालाबों के संरक्षण व उपयोगिता पर चर्चा की। निगम अधिकारियों का भी मानना है कि तालाबों को अगर ठीक से विकसित किया…
नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा, जैव विविधता संरक्षण को मिली नई पहचान
रायपुर। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के बॉटेनिकल गार्डन में पक्षी प्रेमियों और प्रकृति संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए एक सुखद समाचार सामने आया है। हाल ही में आयोजित बर्ड वॉक के दौरान वन्यजीव छायाकारों ने भारत के सबसे छोटे कठफोड़वों में से एक ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर (Brown&capped Pygmy Woodpecker) को कैमरे में कैद किया। तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र में इस दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। संरक्षित हरित क्षेत्र बन रहा वन्यजीवों का सुरक्षित आश्रय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के…
रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों को नई सुविधा, जल्द ही शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट
रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर…
Today Horoscope: आज किस राशि पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
Today Horoscope: आज कुछ राशियों को करियर और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल। मेष राशि आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। मिथुन राशि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।…
