Author: Daily Pinch

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले डबरा तहसील में अंतर्मन को झकझोर कर रख देने वाले दृश्य ने सभी की आंखों में पानी ला दिया। गुरूवार को एक सड़क हादसे में हुई दंपति की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय सबसे मार्मिक क्षण तब हुआ जब मृत दंपति की चिता को उनके तीन साल के मासूम बेटे ने मुखाग्नि दी। यह देख मुक्तिधाम में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। दंपति की एक 8 महीने की बेटी भी है जिसे वह अपने पीछे छोड़ गए…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंत्री समर्थकों में नाराजगी है और मामले की शिकायत रामानुजगंज थाने में की गई है।जानकारी के अनुसार शमशेर नामक एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो (रील) बनाकर मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में युवक ने कथित तौर पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए मंत्री को धमकी दी और अभद्र टिप्पणियां भी कीं। इंस्टाग्राम रील बनाकर दी धमकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक कथित रूप…

Read More

बस्तर। बस्तर संभाग के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल महादेव घाट जल्द ही नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से महादेव घाट का व्यापक उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत घाट परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे यह स्थल न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी नई पहचान हासिल करेगा। शुक्रवार को महापौर संजय पांडेय ने नगर निगम की टीम और संबंधित अधिकारियों के साथ महादेव…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार देर रात हुई मंत्रियों की मैराथन बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैज ने कहा कि अब लोगों को मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के इस्तीफे का इंतजार है। रात 2 बजे तक चली बैठक, कामकाज को लेकर हुई बहस दीपक बैज ने कहा कि…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। नई किस्त की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अब…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने वर्ष 2025-26 में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल द्वारा अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान लगभग 5,145 संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिसका कुल मूल्य 1,104 करोड़ रुपये से अधिक है। यह मंडल के इतिहास का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है। शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट (OTS-2) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिससे लगभग 1,533 संपत्तियों का विक्रय हुआ। इस योजना के माध्यम से लगभग 232.30 करोड़ रुपये मूल्य…

Read More

धमतरी। नगरी-धमतरी केरेगांव रोड में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ओडिसा से धमतरी आ रही दिनेश ट्रेवल्स की एक चलती बस के टायर में अचानक आग भडक़ गई। सडक़ किनारे स्थित सैलून संचालक की नजर पड़ी। उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। सैलून संचालक राहुल और पेट्रोलिंग पार्टी की टीम ने बस को ओवरटेक करते हुए केरेगांव से 5 किमी दूर खड़ादाह के पास बस को रूकवाया। बस रुकते ही बिना देर किए सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इधर पुलिस के जवान व राहुल टायर में…

Read More

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए भीषण विस्फोट ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक हेल्पर करीब 15 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद लोगों को हवा में उछलते देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, फॉच्र्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार को…

Read More

रायपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। 13 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय एनएचएम कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा की गई घोषणा पर अब अमल शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रयासों से बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के साथ एमओयू लागू किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों को कई बीमा सुविधाएं मिलेंगी। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा ₹140 लाख, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर ₹140 लाख, आंशिक विकलांगता पर ₹70 लाख, हवाई दुर्घटना में ₹2 करोड़ तक का बीमा कवर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था, किसानों के हित में संचालित योजनाओं, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और यहां की बड़ी आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण…

Read More