Author: Daily Pinch
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से आयोजित दो दिवसीय पीएसबी कॉन्फ्लुएंस 2026 के पहले दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों (पीएफआई), सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों ने बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की। पहले दिन जमा जुटाना, युवाओं के लिए बैंकिंग, निवेश चक्र का समर्थन करना और वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) चार प्रमुख विषय रहे। बैंकिंग सुधारों पर जल्द बनेगी उच्च-स्तरीय समिति केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय…
प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने वित्तमंत्री सीतारमण को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली3। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मोदी ने एक्स पर लिखा, ”वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सुधारों और आर्थिक विकास पर उनके जोर से, वे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे।” बिरला ने कहा कि ईश्वर निर्मला सीतारमण को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति…
भिंड/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार मजदूरों से भरी पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हाे गई। चंबल रेंज के डीआईजी सुनील कुमार जैन ने इस हादेस में 8 मजदूरों की मौत व 23 मजदूरों के घायल होने की पुष्टि की है| घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी घायलाें काे गोहद स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया है कि…
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘शक्ति की सप्तधारा’ संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े पूरे तंत्र को विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। पूसा स्थित सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ गुणवत्ता, खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासामी समेत चारों विभागों के सचिव,…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (18 अगस्त 2026) नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की अखिल भारतीय बालिका उच्च-ऊंचाई वाली दुर्गम पदयात्रा ‘अपराजिता-परंग ला 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 28 महिला कैडेट हिमालय के चुनौतीपूर्ण इलाकों से होकर 250 किलोमीटर की 30 दिवसीय पदयात्रा करेंगी। यह अभियान परंग ला दर्रे से होकर गुजरेगा, जो 5,578 मीटर (18,300 फीट) की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी करेंगी नेतृत्व अभियान का नेतृत्व तीनों सेनाओं की तीन महिला अधिकारी करेंगी। इसमें 28…
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने अवदाब के कारण पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से मंगलवार को ओडिशा के उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। भारी बारिश से कई नदिया उफना गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जाजपुर और भद्रक जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के बाद मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की और तत्काल उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। बाढ़ से करीब 9.40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 3.30…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगामी पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया गया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि इस फैसले से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज (मंगलवार को) विज्ञान-प्रौद्योगिकी को लेकर एक बड़ा फैसला किया। राज्य सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगामी पांच वर्षों के लिए 492 करोड़ रुपये से…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवीन ने राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ को गुजरात में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया है। भाजपा ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अन्य राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति उचित समय पर…
Jairam Ramesh News: RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले जयराम रमेश का बड़ा दावा, IIT डायरेक्टरों की भूमिका पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित विदेश दौरे को लेकर एक नया दावा किया है। रमेश ने कहा कि कुछ IIT निदेशकों से अपने संस्थानों के पूर्व छात्रों से संपर्क करने के लिए कहा गया है, ताकि वे अमेरिका यात्रा के दौरान भागवत से बातचीत कर सकें।कांग्रेस नेता ने इस कथित पहल को लेकर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह अनुचित बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए IIT निदेशकों की भूमिका पर आपत्ति जताई और पूछा कि संस्थानों के प्रमुखों को इस तरह के संपर्क के लिए क्यों…
2027 चुनाव से पहले भाजपा में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए प्रदेश प्रभारी के लिए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
उत्तराखंड : देहरादून में भाजपा के संगठनात्मक स्तर पर जल्द बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी उत्तराखंड के लिए नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो संगठन को चुनावी रणनीति के साथ बूथ स्तर तक मजबूती दे सके। नए प्रभारी के चयन में केवल संगठनात्मक अनुभव ही नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य चुनाव से पहले संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तैयार करना है। गढ़वाल और…
