Author: Daily Pinch
शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित
रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक-4 एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः शास्त्री नगर मार्केट, रायपुर में एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इसके उपयोग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों के बीच कम्पोस्टेबल कैरी बैग्स का…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर गूंजेंगे वैदिक मंत्र और सरस्वती वंदना, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ा और नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों का समावेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कड़ी में स्कूली पाठ्यक्रम और दैनिक गतिविधियों में पारंपरिक श्लोकों, सरस्वती वंदना, शांतिपाठ और भोजन मंत्रों को दोबारा शामिल किया जा रहा है। सरकार के इस कदम का प्रदेश के संत समाज ने खुलकर स्वागत किया है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न पीठों और अखाड़ों से जुड़े प्रमुख संतों ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के तहत राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस निर्णय के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है। जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली सहित विभिन्न जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ सीईओ का तबादला किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।…
रायपुर। इंडिगो ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नए शुल्क लागू होने के बाद अब यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। इस फैसले का असर देशभर के यात्रियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के उन यात्रियों पर भी पड़ेगा जो नियमित रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सफर करते हैं।जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में अतिरिक्त सामान ले जाने पर लगने वाले शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले निर्धारित सीमा से अधिक 3 किलो अतिरिक्त सामान के लिए यात्रियों को लगभग 975 रुपये…
लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज बड़ा कानूनी एक्शन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में पहली बार दो अलग-अलग लिखित शिकायतों के आधार पर दो FIR दर्ज की जा सकती हैं। SIT की जांच तेज होने के बीच अयोध्या के DM और SSP भी राम मंदिर परिसर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, SIT ने सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट और दान प्रबंधन से जुड़े 42 संदिग्ध कर्मचारियों से मैराथन पूछताछ की। पूछताछ के बाद अब जांच टीम कानूनी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। अब तक इस मामले में करोड़ों के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार ED की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित विभिन्न जिलों में करीब नौ से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की…
छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में सस्ती बिजली, मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा की गई है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। आयोग ने बिजली शुल्क में औसतन 6.23 प्रतिशत की वृद्धि की है। आयोग का कहना है कि पिछले वर्षों में बढ़ी महंगाई, कोयला, बिजली उत्पादन और आपूर्ति लागत तथा पूर्व वर्षों के घाटे की भरपाई को देखते हुए यह मामूली वृद्धि, जरूरी और न्यायसंगत है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 30 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। हालांकि उपभोग के अलग-अलग स्लैब के अनुसार यह बढ़ोतरी 30…
छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज , मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। आयोजन को व्यापक और सफल बनाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। सरगुजा में होगा राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का संभावित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सरगुजा जिले में आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले की 14 वर्षीय बालिका जागेश्वरी एक दुर्लभ त्वचा रोग ‘इकथियोसिस हिस्ट्रिक्स’ से पीड़ित है, जिसके कारण उसके शरीर की त्वचा पेड़ की छाल जैसी मोटी और कांटों जैसी परतों में बदल गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल के बाद उसे दोबारा एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जागेश्वरी का जन्म वर्ष 2012 में हुआ था। जन्म के लगभग तीन महीने बाद ही उसके पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे कांटों जैसे उभार दिखाई देने लगे थे। शुरुआत में परिवार…
रायपुर। नया रायपुर (अटल नगर) में लंबे समय से प्रतीक्षित तहसील दफ्तर के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह तहसील कार्यालय सेक्टर-19 स्थित पर्यावास भवन में शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। तहसील दफ्तर खुलने के बाद नया रायपुर और आसपास के 39 गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक इन क्षेत्रों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए रायपुर और जिले के अन्य तहसील कार्यालयों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती…
