Author: Daily Pinch
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास, पंचायतों की वित्तीय स्थिति, आवास योजनाओं, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय विकास कार्यों जैसे जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा की जाएगी। आवास हेतु पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची होगी तैयार ग्राम सभा में विशेष रूप से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण…
नई दिल्ली। देशभर में खांसी की दवाई यानी कफ सिरप और दूसरे औषधीय सिरप को लेकर सरकार ने एक बड़ा बदलाव कर दिया है। अब आप किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाकर बिना डॉक्टर की पर्ची के सीधे कफ सिरप नहीं खरीद पाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके ‘ओवर-द-काउंटर’ यानी बिना प्रिसक्रिप्शन के बेचे जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में एक बड़ा संशोधन करते हुए नए नियमों को लागू कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक केंद्र सरकार ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत मिली…
रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत चारमार गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अमला हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने Telegram पर अस्थाई रोक लगाई है। सरकार ने ये फैसला NEET Exam के चलते लिया है।टेलीग्राम के कई ग्रुप पर नीट का पेपर लीक होने के आरोप लगे थे अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है।एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।…
नए सत्र की शुरुआत आज से पर न किताबें पहुंचीं न गणवेश, 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव अभियान
रायपुर। राज्यभर में आज 16 जून से नए सत्र की शुरुआत तो हो रही है लेकिन प्रवेश उत्सव की तैयारियां स्कूलों में शून्य है। स्कूलों में इसके लिए कोई तैयारियां ही नहीं दिखाई दी। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि स्कूलों में अब तक न तो गणवेश पहुंच पाया है और न ही किताबें, जिसके कारण शाला प्रवेश उत्सव होगा भी तो केवल खानापूर्ति के लिए। राजधानी के ज्यादातर स्कूलों में तो प्रवेश उत्सव स्कूल खुलने के पहले दिन मनाया ही नहीं जाएगा। राज्यभर में शाला प्रवेश उत्सव 27 जून तक आयोजित किए जाएंगे। हर साल प्रवेश उत्सव…
Today Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सबसे खास, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मेष राशि आज दिल की बात बाहर आ जाएगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत के मामले में बेहद ताकतवर है। सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ आपके तीसरे घर में आ गए हैं। जब तीन बड़े ग्रह एक ही जगह इकट्ठे हों, तो उस घर की ताकत भी बढ़ जाती है। आज आप जो कहेंगे वो सुना जाएगा, जो लिखेंगे वो असर करेगा। मगर, चंद्रदेव आज आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो भावनाओं को खुलकर बाहर लाने का नक्षत्र है, लिहाजा आज बातों में भावना का रंग ज्यादा रहेगा। वृष राशि पैसों के मामले में आज…
छत्तीसगढ़ी रैपर एप्पी राजा का निधन, गंभीर बीमारी के चलते रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के लोकप्रिय रैपर चेतन चांडक उर्फ एप्पी राजा का रायपुर स्थित AIMS में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत, प्रशंसकों और कलाकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 16 जून को भानुप्रतापपुर में किया जाएगा। बता दें कि एप्पी राजा 13-14 साल की उम्र से ही रैप साॅन्ग्स लिख रहे थे। उन्होंने ‘टूरा भाेको लोलो’ गाना से अपनी पहचान बनाई थी।…
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत आत्महत्या से हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों के बीच गहरा सदमा है और सभी उनकी मौत के हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं। संचिता उगाले की को-स्टार मेघा शर्मा ने उनके निजी जीवन और हालात को लेकर कई बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि संचिता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और जनवरी से डिप्रेशन…
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी, आम उपभोक्ताओं को झटका, घरेलू कनेक्शन में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य में बिजली की दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को अब अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। घरेलू उपभोक्ताओं पर असर नए संशोधन के अनुसार घरेलू कनेक्शन की बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे आम घरों के मासिक बिजली बिल में सीधा असर पड़ेगा। दुकान, ऑफिस और अन्य व्यावसायिक उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले गैर-घरेलू कनेक्शन की दरों में भी 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट…
छत्तीसगढ़ आ रहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर होगी चर्चा
रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश बीजेपी ने उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, इसलिए संगठन इसे विशेष महत्व के साथ देख रहा है। पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राजधानी रायपुर में वे एक रात रुकेंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं। उनके हाथों में मंत्रियों की नब्ज है। इसीलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नितिन…
