Author: Daily Pinch
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली पीएम-स्वनिधि योजना का विस्तार अब बड़े स्तर पर किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शहरों से आगे बढ़ाकर जनगणना वाले कस्बों और शहरी बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस योजना ने छोटे विक्रेताओं को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के साथ उनकी आय, डिजिटल भुगतान और जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोकसभा में लिखित जवाब के माध्यम से दी। योजना से कारोबार…
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन…दिल्ली हाईकोर्ट ने बनाया पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट…अब तेजी से होगी सुनवाई
परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया है। यह अदालत केवल पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी, जिससे ऐसे मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके। राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज की…
नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी की सरकार से अहम मुलाकात…तटस्थ स्थान पर होगी बातचीत…इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी
नीट पेपर लीक: परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सरकार की ओर से तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति मिलने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी चर्चा सीजेपी पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना देकर परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और सुधार की मांग कर रही है। पार्टी ने बताया कि उसने सरकारी कार्यालय में बैठक करने के बजाय किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत की मांग रखी थी, जिसे केंद्र सरकार ने…
सोनम वांगचुक से पीएम मोदी की अपील, बोले- सेहत का रखें ध्यान; पेपर लीक पर सरकार सख्त कानून की तैयारी में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिनों की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि वांगचुक डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में लौटें। पीएम मोदी ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सोनम वांगचुक को अब अपनी दिनचर्या में चिकित्सकों की सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ईश्वर से वांगचुक के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना भी…
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत ‘भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत’ शब्दों के साथ करते हुए कहा कि अब परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के आग्रह के बाद लिया निर्णय वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक…
‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा’… आधी रात पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक पर आएगा सख्त कानून
देशभर : पेपर लीक को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी कर छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक किसी भी दृष्टि से मामूली मामला नहीं है और इससे लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ उनके परिवारों की उम्मीदों पर भी गहरा असर पड़ता है। ढाई महीने में कई बड़े कदम, आरोपियों पर हुई कार्रवाई प्रधानमंत्री ने कहा कि घटना सामने आने के बाद पिछले ढाई महीनों में सरकार ने लगातार कार्रवाई की है। मामले…
आज का पंचांग: शुक्रवार को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल? यात्रा से पहले जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त
पंचांग : आज 24 जुलाई, 2026 शुक्रवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र का नियंत्रण है. शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है. 24 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : शुक्ल पक्ष दशमी दिन : शुक्रवार तिथि : शुक्ल पक्ष दशमी योग : शुक्ल नक्षत्र : अनुराधा करण : गर चंद्र राशि : वृश्चिक सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:36:00 AM सूर्यास्त : 07:18:00 PM चंद्रोदय : 03.29 pm चंद्रास्त :…
मेष- 24 जुलाई, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृश्चिक राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपका ध्यान आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा रहेगा. रहस्यों से भरपूर गूढ़ विद्याओं की तरफ भी आपका झुकाव बढ़ेगा. गहन चिंतन आपको कुछ अनोखा अनुभव कराएंगे. वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत से मतभेदों को टाल सकेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. नौकरीपेशा लोगों को समय पर काम करने में दिक्कत आ सकती है. वृषभ- 24 जुलाई, 2026…
चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम राहत के बाद उठे कई सवाल…शराब घोटाले की जांच और एजेंसियों की भूमिका पर फिर छिड़ी बहस
छत्तीसगढ़ : चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर के बाद प्रदेश की राजनीति और कानूनी गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से दाखिल जमानत रद्द करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद जहां एक ओर इसे आरोपियों के जमानत अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के नजरिए से देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसियों की ओर…
छात्रों की पढ़ाई में नहीं आएगी पैसों की रुकावट…सरकार ने बढ़ाया सहारा, लाखों विद्यार्थियों को मिला बड़ा लाभ
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्रों की उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित मैट्रिकोत्तर और पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में सांसद नवासकनी के. के के लिखित प्रश्न के जवाब में छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति से 48 लाख से ज्यादा छात्रों को फायदा अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में…
