Author: Daily Pinch
कवर्धा। कवर्धा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बस जबलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, जिसमें 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा पोंडी बायपास के पास हुआ, जो पोंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, इसी दौरान आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच यह अप्रत्याशित घटना सामने आने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब लखनऊ से आ रही एक यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। स्थिति बेहद संवेदनशील थी, लेकिन पायलट की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ ने संभावित दुर्घटना को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में कुल 132 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर रायपुर…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया है। ग्राम कोरसागुड़ा कोरसागुड़ा, बासागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल 2026 को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। जांच में शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है। यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है।…
रायपुर। नगर निगम ने सभी संपत्ति करदाताओं और बकायादारों को सूचना जारी की है। शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार, नागरिक 30 अप्रैल तक बिना किसी अधिभार के अपना संपत्तिकर अदा कर सकते हैं। इसके बाद बकाया राशि पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार लगाया जाएगा, जिससे बचने की अपील की गई है। निगम के राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संपत्ति करदाताओं पर बकाया राशि है, वे तत्काल उसका भुगतान करें। ऐसा न करने पर संबंधित बकायादारों की संपत्ति की कुर्की और सीलबंदी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिक निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा आमजन तक प्रभावशाली, पारदर्शी और डिजिटल नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच के लिए इसे तैयार किया गया है। वाॅट्सऐप ऐप से भी मिलेगी सेवा मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वाॅट्सऐप ऐप के माध्यम से भी सेवाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त की जा सकेगी। आय, जाति, निवास, राशनकार्ड और विवाह पंजीयन जैसे प्रमुख प्रमाण-पत्रों सहित अब तक 3.2 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं। इतने ही…
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत
रायपुर। कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत उतारा गया। विमान दोपहर लगभग 12:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज विशेष सत्र, विपक्ष के हंगामे के बीच शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज चल रही है, महिलाएं विधानसभा की कार्रवाई देखने प्रदेशभर से पहुंचीं हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया। आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया। मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है। इसके साथ…
वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट श्रद्धालु हादसे का शिकार, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, चालक बुरी तरह झुलसा
अलवर। राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। यह भयावह हादसा रात करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर…
रायपुर। दोपहिया वाहन चालकों के साथ अब पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं पहनने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। मई में होने वाली राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए राज्य पुलिस, परिवहन विभाग और अंतरविभागीय लीड एजेंसी के अधिकारियों को हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस को सख्ती से जांच करने कहा गया है। साथ ही…
रायपुर। रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रायपुर के सड्डू इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग…
