Author: Daily Pinch

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ-साथ अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के 5 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यदि इस योजना को हरी झंडी मिलती है तो कर्मचारियों और अधिकारियों को उपचार के लिए नकद भुगतान की परेशानी से राहत मिलेगी और सूचीबद्ध…

Read More

नई दिल्ली। NEET Re-Exam 2026 की तैयारियां तेज हो गई है। NTA की पूरी कवायद नीट री-एग्जाम पेपर लीक रोकने और पारदर्शी तरीके से एग्जाम आयाेजित कराने की है. इसी कड़ी में नीट री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए इस बार भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम के क्वशेचन पेपर को IAF के Mi-17 हेलीकॉप्टर और अन्य सैन्य विमानों की मदद से देशभर में स्थित परीक्षा सेंटर्स तक पहुंचाया जाएगा. नीट री-एग्जाम के लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद लेने का फैसला पूर्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…

Read More

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्ट्नम से बड़ी और दुःखद खबर सामने आई है। विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत होने की खबर समने आई है। इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हो गए हैं। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। घटना में लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर के बीच राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई…

Read More

बालोद। बालोद जिले में कुछ ही घंटों के भीतर एक हंसते-खेलते परिवार पर दोहरी विपत्ति आ गई। जिले के जाने-माने और बेहद लोकप्रिय 30 वर्षीय युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस असमय मौत ने जहाँ कला जगत को स्तब्ध कर दिया है, वहीं उनके माता-पिता भी इस दुखद सूचना के बाद अस्पताल जाते समय एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम साहू मूल रूप से सिकोसा क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार पिछले लंबे समय…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रतिष्ठित वीरता सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। असम रायफल में पदस्थ जवान भोजराम साहू को मणिपुर में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सल अभियानों के दौरान उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख भी इस सम्मान से अलंकृत होंगे। असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू ने बताया कि 15 नवंबर, 2024 को मणिपुर के टेंगनोपाल में आतंकियों के घुसने की सूचना मिली थी.…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण राजधानी रायपुर में 11 जून 2026 को जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी। विभाग के अनुसार यह अस्थायी व्यवधान तकनीकी कार्यों के चलते रहेगा, जिसे अगले दिन सामान्य कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन से जुड़े 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाने और उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसी…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस सूची में सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 18 पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है, जिसमें 4 एसआई, 2 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल शामिल हैं। यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने रविवार को कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक में 2026 के लिए द्विवार्षिक विधान परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। राज्यसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रोफ़ेसर डॉ. एम. नागराज को उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए पार्टी ने लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को अपने उम्मीदवार के तौर पर चुना है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत ज्यादार हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है. दिन में धूप की तपिश और रात में गर्म हवाओं और उमस से लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 12 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में रविवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.…

Read More