Author: Daily Pinch
मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना
धमतरी। धमतरी जिले के जी जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्य धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मंत्री श्री कश्यप ने धाम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें नियद नेल्लानार मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार करते हुए प्रदेश के 23 जिलों में 31 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी और समयबद्ध पहुंच तय करना है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि यह तय करना है कि उनके…
रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपए की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने 30 मई को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में विश्वजीत देवनाथ ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग से जुड़ा बताकर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज और 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। उसके झांसे में आकर संजय मिश्रा ने 12 लाख रुपए निवेश किए। शुरुआत के कुछ माह तक ब्याज…
श्रमिकों के बच्चों को 6वीं से 12वीं तक मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा, 22 जून से पहले करें आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के माध्यम से बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, लेखन सामग्री सहित अन्य आवश्यक खर्चों का वहन कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। योजना का लाभ…
रायपुर। दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। इस बार परचा हल करने के लिए एनटीए ने 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। यही नहीं रफ कार्य के…
छात्र ने चाकू मारकर की अपने ही क्लासमेट की हत्या, मोटा कहने पर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा
रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र द्वारा अपने क्लासमेट को “मोटा” कहकर चिढ़ाने से शुरू हुआ मनमुटाव धीरे-धीरे गहरा गया और आखिरकार एक छात्र की जान ले बैठा। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को फिर दोनों आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान 16 वर्षीय अमन यदु और दूसरे छात्र के बीच झड़प बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के…
पटना। KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी विवाद से जुड़े चर्चित फायरिंग मामले में आरोपी फैजल खान सर को अदालत से फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक (इंटरिम प्रोटेक्शन) की अवधि बढ़ा दी है। मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब अगली निर्धारित तारीख पर विस्तृत सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने जांच की प्रगति और उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करने के बाद फैजल खान को दी गई अंतरिम राहत को जारी रखने का फैसला सुनाया। अदालत ने…
प्रदेश में तीन इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे बंद, 3 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में नए प्रवेश भी रोके
भिलाई। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। एक दशक पहले जहां छत्तीसगढ़ में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित होते थे, वहीं अब इनकी संख्या और घटने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) की कार्यपरिषद ने तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रोग्रेसिव क्लोजर को मंजूरी दे दी है। इसके तहत छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज धनोरा दुर्ग, कोलंबिया इंस्टीट्यूट (रायपुर) और कृष्णा विकास इंजीनियरिंग कॉलेज (रायपुर) नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इससे प्रदेश में इंजीनियरिंग की लगभग एक हजार सीटें कम हो जाएंगी। इन संस्थानों ने स्वयं सीट इनटेक शून्य करने का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। भीषण गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, मानसून के समय पर नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात के वर्षा हुई है। आगामी…
Today Horoscope: शनिवार का दिन न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए कर्मों का विशेष प्रभाव जीवन पर पड़ता है। 20 जून 2026, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ राशि आज आपको…
