Author: Daily Pinch
जगदलपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को वायु सेना के विशेष विमान से प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया. प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया. जानकारी के मुताबिक, प्रश्नपत्रों की बंद पेटी को विमान से उतारने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीधे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम तक रवाना किया गया। हर चरण में गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे. पिछले वर्षों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक आहूत किया गया है। सीएम साय ने, स्पीकर रमन सिंह से चर्चा के बाद इस पर सहमति दे दी है। राज्यपाल की भी मुहर लग गई है। सत्र में सदन की 5 बैठकें होंगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। इस सत्र में कुछ संशोधन विधेयक विधेयक पेश किए जा सकते हैं। अनुपूरक बजट की संभावना कम है।
रायपुर। रायपुर के आमानाका इलाके में एक ऐसी शराब दुकान में चोरी हो गई, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात रहता था। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा। इसके बाद कैश वाले लॉकर के साथ ही सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चुराकर ले गए। लॉकर में करीब 7 लाख रुपए थे। इसकी जानकारी सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक शनिवार को सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान को बंद करके कर्मचारी चले गए। बिक्री से करीब 7 लाख रुपए मिले थे। जिन्हें लॉकर में रखा गया था। दुकान की सुरक्षा में गार्ड तैनात था। इस बीच आधी रात को अज्ञात चोर दुकान का ताला…
रायपुर। साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके नंबर से कई लोगों को वाट्सऐप मैसेज करके पैसों की मांग की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल के कॉन्टेक्ट नंबरों में वाट्सऐप मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जाने लगी। तीन-चार लोगों के पास पैसे मांगने का मैसेज पहुंचा, तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसकी जानकारी डॉक्टर सलीम राज को दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें रायपुर जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव भी शामिल हैं। उन्हें दंतेवाड़ा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। वहीं, दंतेवाड़ा में पदस्थ वीकेएस पलदास को नगर पंचायत भोपालपटनम की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक रोहित कुमार साहू को कवर्धा से धमधा, राजेश गुप्ता को दीपका से गौरेला, सचिन गुप्ता को बेरला से कोंडागांव, शीतल चंद्रवंशी को आरंग से चांपा, नेतराम रत्नेश को…
धमतरी। धमतरी जिले के करेली बड़ी में पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए, करेली बड़ी में एक नामी ब्रांड की फ्रूटी के पाउच से छिपकली जैसा संदिग्ध अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। दूषित पेय पीने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय निवासी डोमेश साहू की दो वर्षीय बेटी दित्या ने सुबह घर के पास की दुकान से 60 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। जूस पीते समय स्ट्रॉ में कुछ फंसने पर परिजनों ने संदेह के आधार पर जब पाउच काटा, तो…
कसडोल। बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम खर्वे में हुई आठ लोगों की रहस्यमय मौतों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर इन लोगों की जान ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और दफन किए गए शवों को कब्र से बाहर निकालकर परीक्षण प्रक्रिया पूरी की। कुछ दिन पूर्व बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि…
बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सड़कों पर लगा लंबा जाम
राजनांदगाव। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे, जिससे प्रशासनिक परिसर के बाहर हलचल मच गई। किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद, बीज और उचित समर्थन मूल्य जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। बैलगाड़ी से पहुंचकर जताया विरोध प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक बैलगाड़ी का उपयोग कर सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं को अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के दायरे में शामिल कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, बेरोजगार स्नातक एवं डिप्लोमा इंजीनियरों के ठेकेदार पंजीयन, ठेकेदारों की जमानत राशि वापसी, जल उपयोग की अनुमति तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने जैसी सेवाओं के लिए निश्चित समय-सीमा तय कर दी गई है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि किसानों को तय समय में सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यदि तय समय में प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ…
छत्तीसगढ़ में पर्यटकों के लिए आज से 3 महीने तक बंद रहेगा जंगल, 2 अक्टूबर को फिर से मिलेगी एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य 15 जून से 1 अक्टूबर तक 3 महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगें। उक्त अवधि में जंगल के भीतर को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 2 अक्टूबर को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के शुरू होने के साथ ही फिर से जंगल के दरवाजे खोल दिए जाएगें। रेनी सीजन के दौरान वन्य प्राणियों के प्रजननकाल और बारिश के दौरान जंगल की विपरीत स्थिति को देखते हुए हर साल बंद कर दिया जाता है। पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया, हर साल मानसून के पहले टाइगर रिजर्व,…
