Author: Daily Pinch

रायपुर। पिछले दो दिनों में अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। किसी ने सड़क हादसे में तो किसी ने करंट से अपनी जान गंवाई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हर साल सैकड़ों लोगों की जान इसी तरह के हादसों में जा रही है। सड़क किनारे दलदल के चलते गई जान गोबरा-नवापारा के ग्राम तोरला निवासी 20 वर्षीय शीतल तारक रायपुर से रात करीब 1.30 बजे अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान पी जामगांव धरमकांटा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। फिर सड़क किनारे गड्ढे के दलदल में गिर गए। इससे उनका सिर वाला हिस्सा…

Read More

मेष राशि आत्मविश्वास बना रहेगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच-विचार वाला है। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं, लेकिन सूर्यदेव के बहुत करीब होने से अस्त हो रहे हैं, यानी आज जो भी महसूस होगा वो दिल में ज्यादा रहेगा, बाहर कम दिखेगा। पैसों के मामले में आज कोई नया विचार या योजना दिमाग में आ सकती है, उसे अभी लिख लें काम आएगी। मंगलदेव का साथ है, तो आत्मविश्वास बना रहेगा। बातचीत में आज एक नई शुरुआत होने वाली है, बुधदेव और सूर्यदेव मिलकर इसमें ताजगी लाएंगे। वृषभ राशि पैसों के मामले…

Read More

असम। असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 वीर जवान शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में शहीद होने वाले जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने सभी जवानों को कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाला वीर योद्धा…

Read More

रायपुर। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र दिनांक 12 जून 2026 के अनुसार राज्य की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित की जा रही यह सूचना कि शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, पूर्णतः असत्य, भ्रामक तथ्यों से परे एवं फर्जी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के संचालन की अधिकृत तिथि 16 जून 2026 ही है। अतः विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती…

Read More

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग सैकड़ों पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में नेशनल सेंटर फॉर ऑर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 9 और रीजनल डायरेक्टर के 2 पद; नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में ऑपरेशन्स ऑफिसर के 19 और एयर सेफ्टी ऑफिसर के 15; नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर…

Read More

Today Horoscope: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर…

Read More

IND vs AFG: वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत को बड़ा झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन एक गलतफहमी के चलते रोहित शर्मा रनआउट हो गए। रोहित ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।यह घटना 5.4 ओवर में हुई जब रोहित ने मिड-विकेट की तरफ शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन बीच में रन लेने को लेकर कन्फ्यूजन हो गया। शुभमन गिल द्वारा वापस भेजे जाने के कारण रोहित समय पर क्रीज तक नहीं पहुंच सके।यह रनआउट अफगानिस्तान के…

Read More

भिलाई। बीएसपी के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बड़ी उम्मीदों और संभावनाओं के साथ शुरू हुआ है। भारतीय रेलवे से संयंत्र को 14.23 लाख टन रेल पटरी का एक विशाल मेगा ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर न केवल बीएसपी की उत्पादन क्षमता को नई दिशा देगा, बल्कि संयंत्र की लाभप्रदता और सेल की बाजार स्थिति को सुदृढ़ करने में एक संजीवनी की भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऑर्डर बीएसपी की उत्पादन इकाइयों को व्यस्त रखने और उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मिले हुए ऑर्डर के अनुसार, बीएसपी की अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल…

Read More

रायपुर। राजस्व वसूली के मामले में एक दिन में 1.13 करोड़ रुपए जमा कराकर नगर निगम ने नया रेकॉर्ड बनाया है। इसलिए ऐसी सख्ती जरूरी है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने हर रोज 1 करोड़ का आंकड़ा देते हुए प्रापर्टी टैक्स वसूली पर ही सबसे अधिक जोर दे रहे हैं। उसका रिजल्ट आ गया। ऐसी ही सख्ती और मॉनिटरिंग शहर की सफाई सुधारने, जलभराव और पेयजल संकट से निपटने के लिए जरूरी है। राजस्व विभाग की उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा ने आयुक्त की कार्ययोजना पर अमल कराते हुए बड़े बकायादारों सहित 30 जून तक सवा छह प्रतिशत छूट देने के…

Read More

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही के शिकार हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि नो वर्क, नो पे का सिद्धांत हर मामले में यांत्रिक रूप से लागू नहीं किया जा सकता। यदि कर्मचारी को विभागीय निष्क्रियता या प्रशासनिक गलती के कारण पदोन्नति से वंचित रखा गया है, तो उसे वेतन लाभ से पूरी तरह महरूम नहीं किया जा सकता। यह मामला सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त जीआर साहू से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का तर्क था कि वर्ष 2011 में उनके कनिष्ठ अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत कर दिया…

Read More