Author: Daily Pinch
रायपुर। प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां एक ओर बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई प्राकृतिक आपदाओं ने चार जिंदगियां छीन ली हैं। आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण हुए इन हादसों से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतागढ़ के कलगांव पंचायत में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर दिया। मनरेगा के तहत सामुदायिक तालाब निर्माण कार्य में जुटे 60 से अधिक ग्रामीण अचानक आई बारिश से बचने…
रायपुर। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान के नेतृत्व में मोढ़ापारा मस्जिद के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को अविलंब राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान खान ने कहा कि गाय का मुद्दा किसी एक धर्म का नहीं, पूरे देश का है। गाय सेवा, करुणा और सहअस्तित्व का प्रतीक है। इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता मजबूत…
रायपुर। देश में ईंधन की जमाखोरी और अवैध खरीद-बिक्री को पूरी तरह रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अपने नए आदेश में सख्त गाइडलाइ जारी की है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। नए आदेश के मुताबिक अब कोई भी ग्राहक (बस संचालक, कॉमर्शियल समेत अन्य क्षेत्र के लोग) एकसाथ 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं ले पाएगा। लंबी दूरी की यात्री बसों को अब आम जनता के लिए संचालित पेट्रोल पंपों से डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। अब बस ट्रैवल्स मालिकों व औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को बल्क पंप से ही निर्धारित…
रायपुर। रायपुर में विदेशी शराब दुकानों में ब्रांड को लेकर शराब के शौकीन हमेशा परेशान रहते हैं। वर्तमान में अंग्रेजी शराब में चर्चित ब्रांड की शराब दुकानों से गायब है। अंग्रेजी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि उनके पास चाहे गए ब्रांड की सप्लाई ही नहीं हो रही है। इससे लोगों को उनकी मांग के अनुरूप ब्रांड नहीं दे पा रहे हैं। आबकारी विभाग के अफसरों से बात करने पर उन लोगों ने बताया कि कांच की जगह प्लास्टिक बोतल के साथ सीसी में शराब की बिक्री होगी। इसके लिए…
पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन
रायपुर। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2027 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों हेतु 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से ऐसे व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है, जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा,…
रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं (ईई) के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और वार्डों में कामकाज सुधारने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर जोन कमिश्नर पिछले ढाई से चार सालों से एक ही जोन में कार्यरत थे। निर्वाचित परिषद की ओर से भी लंबे समय से इन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव की मांग की जा रही…
राजनांदगाव। राजनांदगांव में पाताल भैरवी मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं बसंतपुर स्थित अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भी…
Today Horoscope: आज राशि पर रहेगी शनिदेव की कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, जानें 12 राशियों का पूरा हाल
Today Horoscope: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, स्वास्थ्य, परिवार, करियर, उपाय और लकी प्रतिशत। मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभ…
स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान राज्यगीत और भोजन मंत्र, शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति से गहराई से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रदेश की सभी शालाओं में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित व अनिवार्य संचालन के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से जारी इस आदेश के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन सत्रों में बंटा होगा शेड्यूल-…
शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा वेतन
रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) और ऑनलाइन अवकाश (छुट्टी) आवेदन व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, आगामी 16 जून 2026 से सभी के लिए डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य होगी। नियमों की अनदेखी करने पर जून महीने का वेतन रोक दिया जाएगा। स्कूलों के लिए VSK App और कार्यालयों के लिए AEBAS अनिवार्य शासन ने विभाग के हर स्तर पर पारदर्शिता लाने के लिए दो अलग-अलग डिजिटल माध्यम तय किए हैं।…
