Author: Daily Pinch
छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहा नया शिक्षा सत्र, प्रदेशभर में मनाया जायेगा शाला प्रवेश उत्सव
रायपुर । छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। गांवों और शहरों में होगी मुनादी, जनभागीदारी पर जोर प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत…
छत्तीसगढ़ की कला का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, चार दिग्गज होंगे सम्मानित, पंडित रामलाल बरेठ को फेलोशिप
रायपुर। देश की सर्वोच्च सांस्कृतिक संस्था ‘संगीत नाटक अकादमी’ द्वारा वर्ष 2024 और 2025 के लिए घोषित फेलोशिप और पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी कलात्मक धाक जमाई है। प्रदेश के चार वरिष्ठ और युवा कलाकारों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन यह सिद्ध करता है कि प्रदेश की माटी देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देने वाली एक उर्वर और सृजनशील भूमि है। सबसे प्रतिष्ठित ‘संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप’ (अकादमी रत्न) के लिए कथक के पुरोधा पंडित रामलाल बरेठ (90 वर्ष) का चयन किया गया है। रायगढ़ घराने की कथक शैली को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में…
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच जहाज में तीन माह फंसे रहे रायपुर के रूद्रांश, लौटकर बताई हकीकत
रायपुर। ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरू मध्य में कई देशों के मालवाहक जहाज फंसे हैं। ऐसे ही एक जहाज में राजधानी रायपुर के रूद्रांश चौबे भी फंसे थे। करीब 3 माह बाद कंपनी ने उन्हें सुरक्षित निकाला। इसके बाद वे अपने घर लौटे। जहाज के ऊपर मिसाइलों और ड्रोनों को उड़ता देख रुद्रांश को लगता था कि वह साक्षात मौत को देख रहे हैं। रूद्रांश कतर से यूरिया लेकर भारत आ रहे जहाज के क्रू मेंबरों में शामिल थे। जहाज अभी भी होर्मुज में फंसा है। मौत के भय में गुजरे दिन युद्ध की भयावह स्थिति को रुद्रांश ने…
हैदराबाद, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से उभर रहा है और राज्य में निवेशकों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है।…
रायपुर। मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी धार्मिक आयोजन इस्लामिक परंपराओं, कुरान, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया समितियों, उर्स कमेटियों और…
डेस्क। फ्रिज और फ्रीजर का सही ढंग से काम करना बहुत जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जम जाती है, जिससे बर्फ की ट्रे या अन्य जरूरी सामान निकालना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट कर देते हैं, लेकिन इससे फ्रिज के आसपास पानी बहने लगता है और सफाई की परेशानी बढ़ जाती है। यह समस्या अधिकांश घरों में आम है और लोगों को परेशान करती है। फ्रीजर में बर्फ जमने की मुख्य वजह है लगातार उच्च तापमान पर फ्रीजर का काम करना और फ्रिज के ढक्कन को बार-बार…
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी को झटका, रितब्रता बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, 16 जून को अगली सुनवाई
कलकत्ता। ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी की नियुक्ति पर ममता बनर्जी की टीएमसी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। रितब्रता बनर्जी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। अगली सुनवाई 16 जून को होगी। ममता बनर्जी की पार्टी में हर दिन विकेट गिरने का दौर जारी है। 60 विधायकों ने अलग गुट बनाकर पार्टी पर दावा ठोक दिया है। वहीं 20 लोकसभा सांसद भी बागी होकर अलग गुट बना चुके हैं। जबकि 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया है। अब रितब्रता…
नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS)के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2:25 बजे मिली। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग की गंभीरता को…
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राणा ने गुरुवार देर रात दिल्ली के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जर्मनी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर एक विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है। नियमों की अनदेखी और विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन स्वामियों से 5.50 लाख रुपए का समन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया गया है। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। स्लीपर बसों पर…
