Author: Daily Pinch

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर तड़के अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के पुष्कर एन्क्लेव स्थित “24 आवर्स फिटनेस” जिम के बाहर हुई। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो और पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि गुरु रंधावा के अभिनेता सलमान खान से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोका गया है और D.Ed. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत किए जाने के दौरान कॉल अटेंडर ने बताया कि इस विषय से संबंधित श्रेणी अभी पोर्टल में जोड़ी नहीं गई है, इसलिए फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। कॉल अटेंडर ने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को जॉइनिंग लेटर जारी हो गया है…

Read More

सूरजपुर। सूरजपुर में मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पूजा करने के दौरान यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।

Read More

रायपुर। रायपुर में MG रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया…

Read More

रायपुर। राजधानी के कई इलाकों में गुरुवार की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी फीडर के संधारण कार्य के चलते नगर निगम के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांटों का संचालन बंद रहेगा। इसके कारण इन प्लांटों से जुड़़ी 42 टंकियों से शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। निगम के अनुसार रावणभाठा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच डाली गई भूमिगत केबल को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 जून को इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट बंद…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए व्यापारियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नए प्रावधान लागू किए गए हैं। नए संशोधनों का उद्देश्य व्यवसायों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना, मानवीय हस्तक्षेप कम करना तथा ऑनलाइन शासन व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। 24 घंटे में जारी होगा पंजीयन प्रमाणपत्र संशोधित नियम 4…

Read More

मैनपुर। आजादी के 79वें वर्ष में भी गरियाबंद जिले का राजापड़ाव क्षेत्र अंधकार के साये में जीने को मजबूर है। क्षेत्र के 48 गांवों में बिजली की सुविधा न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी व्यथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए भावनात्मक रास्ता चुना है। बुधवार को ग्राम अड़गड़ी में आयोजित महाबैठक में 500 से अधिक ग्रामीणों ने अपने खून से पीएम और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को मार्मिक पत्र लिखे। जय अंबेडकरवादी युवा संगठन और किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित हुए ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से बिजली सुविधा की गुहार लगा रहे…

Read More

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह घर में सुकून और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में गर्माहट रहेगी। मां के साथ बात करें तो कुछ अच्छा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज बन सकते हैं। बातचीत में आज एक खास गहराई है, जो कहेंगे वो असर करेगा। मंगलदेव की ताकत से आत्मविश्वास बना रहेगा। मगर, शाम के बाद एक बात का खास ख्याल रखें। मन में कोई पुराना दर्द या कोई पुरानी बात उठ सकती है। वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए आज सुबह…

Read More

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में नाव हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. गोदावरी नदी में करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। माजलगांव तालुका के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुरुषोत्तमपुरी में भगवान के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई। दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों…

Read More

रायपुर। रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत रायपुर माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ 11 जून को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा। यह पायलट प्रोजेक्ट काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग और रायपुर नगर निगम के सहयोग से शुरू कर रहा है। परियोजना को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयुए) का मार्गदर्शन प्राप्त है। माइक्रो-बस सेवा के माध्यम से यात्रियों की संख्या, यात्री संतुष्टि, सेवा की विश्वसनीयता, संचालन लागत और वित्तीय…

Read More