Author: Daily Pinch
डेस्क। बच्चे टीवी, मोबाइल, खिलौनों या आसपास की चीजों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनका ध्यान खाने पर नहीं टिकता। कुछ बच्चे बिना स्क्रीन के खाना ही नहीं खाते, जबकि कुछ बच्चे आसानी से पूरा भोजन खत्म कर लेते हैं। ऐसे में बताए गए कुछ आसान और व्यावहारिक तरीकों को अपनाकर बच्चों की खाने की आदतों में सुधार किया जा सकता है। बच्चे को जल्दी खुद से खाना सिखाएं बच्चों को खाने की आदत सुधारने के लिए उन्हें शुरुआत से ही खुद खाना सीखने देना चाहिए। लगभग 10 महीने की उम्र से बच्चे को फिंगर फूड्स और आसान…
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
बंगाल। तृणमूल कांग्रेस पर इन दिनों बादल छाया हुआ है। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस हफ्ते पार्टी से इस्तीफा देने वालीं वे दूसरी राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस छोड़कर आईं 53 वर्षीय नेता 2021 में तृणमूल में शामिल हुईं और उन्होंने जनसेवा का नया अध्याय शुरू करने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक, वह अब बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इस बात अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। जानें कौन हैं सुष्मिता…
पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, दीपक बर्मन को नीला शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री के पास गृह
पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में सरकार ने मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह और पहाड़ी क्षेत्र विभाग, भूमि और भूमि सुधार विभाग, तथा शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। अर्जुन सिंह को श्रम एवं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंद्रनील खान को खेल और उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार दिया गया है। स्वप्न दास गुप्ता बंगाल के वित्त मंत्री कोलकाता के राशबेहारी से जीते स्वप्न दास गुप्ता बंगाल के वित्त मंत्री बनाए गए हैं।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति प्रकट किया आभार
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान की है तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने पत्र में उल्लेख किया…
धान छोड़ो 15000 पाओ, कागजी दावों से कैसे बदलेगा छत्तीसगढ़ की खेती का भूगोल?—पारसनाथ साहू
आरंग । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश में फसल चक्र परिवर्तन (क्रॉप रोटेशन) को रफ्तार देने के लिए 15,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का एक बड़ा दांव खेला है। सरकार की मंशा है कि धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी नकदी व मोटे अनाज की फसलों को बढ़ावा देकर राज्य में खेती की तस्वीर बदली जाए। हालांकि, इस सरकारी उत्साह के बीच जमीनी हकीकत से जुड़े किसान नेता पारसनाथ साहू ने तीखे और सुलगते सवाल दाग दिए हैं। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ के जमीनी भूगोल और किसानों की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर जिले का जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं बीएल देवांगन, जो वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें महासमुंद जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने दिया इस्तीफा, तीन बार पार्षद बनने का बनाया था रिकॉर्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए गोबरा-नवापारा नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संध्या राव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। संध्या राव गोबरा-नवापारा नगर पालिका की सक्रिय जनप्रतिनिधि रही हैं और लगातार तीन बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्हें क्षेत्र की सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वन विभाग में एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वर्ष 2001 बैच…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:00 बजे की है, जिसके बाद से आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जहां यह गोदाम स्थित है, वहां आसपास कोई आबादी नहीं है, जिससे किसी बड़े जनहानि की आशंका फिलहाल नहीं है। लेकिन आग की तीव्रता के बीच गोदाम…
काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 100 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में होगा तैयार
वाराणसी। मोक्ष और भगवान शिव की नगरी काशी जल्द ही एक और ऐतिहासिक पहचान हासिल करने जा रही है। वाराणसी में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम ने स्थान का चयन कर लिया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, आगामी 9 से 10 महीनों के भीतर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, भेलूपुर स्थित जलकल विभाग की लगभग 20 एकड़ भूमि पर यह भव्य शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही शिव थीम पर आधारित एक आधुनिक अर्बन पार्क…
