Author: Daily Pinch
बड़ा सड़क हादसा…खड़े ट्रेलर से भिड़ी पुरी-संबलपुर बस; एक यात्री की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर घायल
संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर जिले में शनिवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। जुजुमुरा थाना क्षेत्र के कंसार के पास पुरी से संबलपुर जा रही श्री जगन्नाथ बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम एक यात्री की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार…
भिवानी की मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट, जांच एजेंसी ने आत्महत्या को बताया मौत की वजह; परिवार ने नतीजे को नकारा
चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले की 18 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने क्लोजर रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। CBI की जांच के मुताबिक मनीषा ने ऑर्गेनोफॉस्फोरस कीटनाशक का सेवन किया था और उसकी मौत आत्महत्या से हुई। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। मनीषा के परिवार ने हालांकि जांच एजेंसी के निष्कर्ष को स्वीकार नहीं किया है। परिवार के पास क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका दाखिल करने का विकल्प है। 11 अगस्त को घर से निकली थी मनीषा, अगले दिन खेत में मिला शव ढानी लक्ष्मण गांव की रहने…
15 अगस्त पर बॉलीवुड के वो देशभक्ति डायलॉग जो आज भी दिल में जोश भर देते हैं, पर्दे के सीन से निकलकर बन गए लोगों की जुबान का हिस्सा
मुंबई। बॉलीवुड ने देशभक्ति को पर्दे पर कई अलग-अलग अंदाज में पेश किया है। कभी सैनिकों के साहस के जरिए, कभी देश के लिए निजी रिश्तों और भावनाओं को पीछे छोड़ने वाली कहानियों के जरिए तो कभी खेल के मैदान में राष्ट्र की पहचान को सबसे ऊपर रखकर। इन फिल्मों के कई संवाद ऐसे हैं, जो वर्षों बाद भी दर्शकों को याद हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आइए नजर डालते हैं उन चर्चित संवादों और दृश्यों पर, जिन्होंने सिनेमाघरों में तालियां बटोरीं और दर्शकों के भीतर देश के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया। उरी:…
लालकिले से पीएम मोदी का 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा संदेश, बोले- हर घर तिरंगा और हर मन तिरंगा, पहली बार गूंजा वंदे मातरम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए की और कहा कि आज पूरा देश उत्साह, उमंग और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हर दिल में देशभक्ति का भाव, पीएम बोले- हर घर तिरंगा और हर मन तिरंगा प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के लोगों की भावनाएं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। हर घर में तिरंगा…
स्वतंत्रता दिवस पर सोने की कीमतों में फिर बदला रुख, जानिए आज 24 कैरेट से 10 कैरेट तक का ताजा भाव
सोने की कीमतों में एक बार फिर दिनभर उतार चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन शाम तक बाजार में खरीदारी बढ़ने से भाव दोबारा मजबूत हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 161 रुपये की तेजी के साथ 1,53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले यह 1,53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,413.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। दूसरी…
Petrol-Diesel : स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने बदली टैक्स नीति, तेल कंपनियों को मिली राहत
Petrol-Diesel : स्वतंत्रता दिवस की आधी रात केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम सेक्टर से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी। सरकार का यह निर्णय वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर नया टैक्स कितना होगा नई अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के निर्यात पर पहले लगने वाला 3.50 रुपए प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं डीजल के निर्यात शुल्क को 25.50 रुपए से घटाकर…
पंचांग : आज 15 अगस्त, 2026 शनिवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष तृतिया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृहप्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है। इस तिथि के दिन झगड़ों और मुकदमों से दूर रहना चाहिए. 15 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतिया दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष तृतिया योग : शिव नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी करण : तैतिल चंद्र राशि : सिंह सूर्य राशि…
मेष- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें, हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा. वृषभ- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको वाणी…
रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा, साथी फरार
रायगढ़। जिले में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश जायसवाल (31 वर्ष) निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवा नगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा (CG 13 AV 6236) और एक डंडा बरामद किया गया…
राहुल गांधी की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की नसीहत, कहा- विदेशी नेताओं पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय रखें सम्मान और मर्यादा
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर की गई टिप्पणी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का उल्लेख किए जाने के बाद शुरू हुए राजनीतिक विवाद पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी लोगों को विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के बारे में टिप्पणी करते समय संयम, सम्मान और कूटनीतिक मर्यादा का पालन करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और इटली के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण…
