Author: Daily Pinch

जलगांव।महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आज मंगलवार को जलगांव के अमलनेर तहसील में सुबह एक दुखद ट्रिपल रोड एक्सीडेंट हुआ। मोटरसाइकिल, कार और एसटी बस के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात से एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। हादसा सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के पास होटल वृंदावन के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार, मोटरसाइकिल और राज्य परिवहन की बस के बीच…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और जनप्रतिसाद ने एक प्रभावी, सशक्त एवं…

Read More

बिलासपुर । खरीफ सीजन में खाद-बीज की कमी, डीजल आपूर्ति में दिक्कत और बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) एवं किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेता और किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर तथा पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रति एकड़ एक बोरी खाद की पात्रता…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। 1. आज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा तथा कंपनी की वित्तीय क्षमता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। मंत्रिपरिषद् ने इस संबंध…

Read More

पटना। खान सर उर्फ फैजल खान को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में राहत मिलने के बाद खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि अदालत द्वारा अंतरिम संरक्षण दिए जाने के बाद फिलहाल पुलिस उनके मुवक्किल को गिरफ्तार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मामले से जुड़ी केस डायरी तलब…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर महानदी भवन (मंत्रालय) में कैबिनेट बैठक के बाद मेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन भी करेंगे। प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचाने का आसान जरिया मिलेगा। सीएम हेल्पलाइन पर आम जनता अपनी अलग-अलग समस्याओँ और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। सफाई सेवाओं में लापरवाही, पेंशन से जुड़ी समस्याओं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग या बुज़ुर्गों के साथ दुर्व्यवहार जैसी…

Read More

रायपुर। घटिया प्रेग्नेंसी किट से एक अस्वस्थ बालिका को गर्भवती बताए जाने के मामले में राज्य शासन ने घुमका राजनांदगांव के बीएमओ डॉ. एनके टंडन को सोमवार को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है। निलंबन के दौरान वे जेडी स्वास्थ्य कार्यालय दुर्ग में अटैच रहेंगे। बालिका को बता दिया गर्भवती 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ग्राम ईरा की रहने वाली थी। प्रेग्नेंसी किट ने बालिका को गर्भवती बता दिया था। जबकि दोबारा जांच में गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई। मामले में सोमनी टीआई व महिला हवलदार को पहले ही…

Read More

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक (आरआई) पद पर प्रमोशन के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। इससे सफल अभ्यर्थियों को लगातार तीसरा न्यायिक झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, डिवीजन बेंच से राहत नहीं मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) खारिज कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा निरस्त करने संबंधी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश अंतिम रूप से बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के लिए…

Read More

Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के लिए उत्साह और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज बजरंगबली की कृपा से कुछ लोगों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। मेष राशि आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। वृषभ राशि धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मिथुन राशि कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म जगत से जुड़े कलाकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग प्रदेश में आयोजित हो रही है और इस अवसर पर वे स्वयं यहां…

Read More