Author: Daily Pinch
केंद्रीय कैबिनेट ने ‘विस्तार’ योजना को दी मंजूरी, अग्निवीरों के लिए खुला नियमित भर्ती का रास्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई बड़े फैसले लिए। इसमें ‘विस्तार’ योजना, लिथियम-निकेल प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ की कैपेक्स स्कीम, 14,500 करोड़ की एनर्जी स्टोरेज योजना, अग्निवीरों के लिए नया रास्ता और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी शामिल है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि इन फैसलों का उद्देश्य देश में डेटा प्रबंधन, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण, रक्षा बलों में रोजगार और महिलाओं एवं बच्चों को न्याय दिलाने की व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने…
सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। इसके माध्यम से उन्होंने सत्य, विद्या, सौम्यता और सदाचार के महत्व को बताते हुए धर्म और परिवार की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याभ्यासेन रक्ष्यते। मृजया रक्ष्यते रूपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते॥” इसका हिंदी अर्थ है कि धर्म की रक्षा सत्य से, विद्या की रक्षा नियमित अभ्यास से, रूप की रक्षा स्वच्छता और सौम्यता से तथा परिवार की प्रतिष्ठा की रक्षा सदाचार और अच्छे आचरण से होती है। यह प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक महाभारत (उद्योग पर्व – 34/39) से लिया गया…
अमेरिका में मंगलवार को हुए मध्यावधि चुनावों में कम से कम 30 भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों के राज्य विधानसभाओं की सीटें जीतने के बाद भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता दो राज्यों मिशिगन और एरिजोना की विधानसभाओं का नेतृत्व करने की स्थिति में पहुंच गए हैं। मिशिगन में रंजीव पुरी ने 24वें जिले से लगभग 66 प्रतिशत वोट हासिल कर दोबारा जीत दर्ज की। डेमोक्रेटिक पार्टी के राज्य विधानसभा में फिर से बहुमत हासिल करने और राज्य सरकार पर पूर्ण नियंत्रण पाने के बाद उनका कद और मजबूत हुआ है। 24वें जिले से लगभग 66 प्रतिशत वोट हासिल कर दोबारा जीत दर्ज की।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल के 97 पैरा एथलीटों ने कुल 114 पदक जीते, जिनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में खिलाड़ी, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों…
असम में जन्मे भूपेन हजारिका ने बनारस और अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की। उनके गीतों ने गरीबी, शोषण और असमानता के बीच इंसानियत, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। असमिया लोक धुनों को वैश्विक पहचान दिलाई; ‘रुदाली’ के संगीत ने हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। ब्रह्मपुत्र के असीम वेग और असम की माटी की महक को सुर देने वाले ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत की आत्मा और सच्चे जननायक थे। उन्होंने संगीत को कभी मात्र मनोरंजन नहीं माना, बल्कि उसे समाज के आखिरी इंसान की आवाज़ और बदलाव का…
AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट (एनसीटीएयू) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत सीईआरटी-इन ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ते साइबर हमलों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसियों के अनुसार, हाल के दिनों में ऐसे साइबर हमलों में वृद्धि देखी गई है, जिनमें अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एजेंट्स का उपयोग कर रहे हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लाभ कमाना है। कई मामलों में फंड डिस्बर्समेंट सिस्टम और एपीआई का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए के अनधिकृत लेनदेन किए गए हैं। जारी चेतावनी के…
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के पीछे व्यवहार से नाराजगी का दावा, आरोपी वरुण ने पूछताछ में किए कई खुलासे
भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के पीछे अधिकारी के कथित रूखे व्यवहार और बातचीत के तरीके को वजह बताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मन में पहले से नाराजगी और रंजिश थी। हालांकि, उसके बयानों की जांच की जा रही है। आरोपी ने कहा- भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता रातीबड़ पुलिस ने पूछताछ के दौरान वरुण से सवाल किया कि वारदात के बाद वह मौके से क्यों भागा था। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर जवाब दिया…
बिलासपुर में दिवाली पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्य बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; कई जगह पार्किंग तय
बिलासपुर। दीपावली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही वन-वे, रूट डायवर्जन और नो-पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इन इलाकों में भीड़ बढ़ने पर बदले जाएंगे रास्ते त्योहारी खरीदारी के दौरान सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक, शनिचरी बाजार और तेलीपारा रोड पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए गांधी चौक, ओल्ड बस स्टैंड,…
बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय RPF बैंड प्रतियोगिता का समापन, पूर्व रेलवे ने बैंड वादन में मारी बाजी
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की मेजबानी में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैंड प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैंड वादन में पूर्व रेलवे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम विजेता बनी। पाइप बैंड में रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली ने खिताब अपने नाम किया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने विजेताओं को दिए पुरस्कार समापन समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में…
दुर्ग में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 115 किलो मिठाई नष्ट; कई दुकानों से लिए गए सैंपल
दुर्ग। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों की जांच तेज कर दी है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने स्मृति नगर स्थित जायका मिठाई और पुलगांव चौक के बालाजी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरानी और खराब होने की आशंका वाली मिठाइयां मिलने पर करीब 115 किलो सामग्री नष्ट कराई गई। दोनों दुकानों से जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए गए हैं। बालाजी और जायका मिठाई से 115 किलो सामग्री नष्ट जांच के दौरान बालाजी स्वीट्स से कुंदा और कलाकंद दाना के नमूने लिए गए।…
